Sunday, May 24, 2020

गोकशों के विरुद्ध बहराइच पुलिस की पुनः जबरदस्त कार्रवाई

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। एक बार फिर जनपद बहराइच के खैरी घाट थाना क्षेत्र में हुए पुलिस मुठभेड़ में ₹ 25000 का ईनामिया जो नानपारा से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था, पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है। उक्त ईनामिया का नाम आरिफ़ पुत्र सलारा निवासी बंजारन टोला कोतवाली नानपारा है, जिसके विरुद्ध गोवध अधिनियम एवं गोवंश की तस्करी सहित चोरी, जानलेवा हमला, गैंग रेप के 10 से अधिक अभियोग विभिन्न थाना क्षेत्रों में पंजीकृत हैं। उक्त अभियुक्त के साथ आज हुई पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। चौकी प्रभारी वैवाही विजय सेन यादव सहित 2 आरक्षी भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह दूसरी बड़ी कारवाई पुलिस द्वारा की गई है जिससे गौ तस्करों एवं गोकशों में जबरदस्त भय व्याप्त होने के साथ - साथ उनके हौसले भी पस्त हुए है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार गोकशों के विरुद्ध पुलिस योजनाबद्ध तरीके से अभियान छेड़े हुए हैं। अबतक उनके कार्यकाल में *गोकशों के 14 गैंग पंजीकृत* किए गए हैं जिसमें से एक गैंग अंतर्जनपदीय है। इसके अलावा *गोकशों के विरुद्ध 12 गैंगस्टर अधिनियम* के अपराध पंजीकृत हुए हैं तथा *4 ईनामिया गोकशों को पुलिस मुठभेड़* में घायल होकर गिरफ्तार किये गये है। अभियुक्त आरिफ पुत्र सलारा नि0 बंजारन टाडा थाना को नानपारा जनपद बहराइच का आपराधिक इतिहास निम्नवत है
1- मु0अ0स0 465 / 19 धारा 3 ( 1 ) उOप्रO गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम को0 नानपारा बहराइच । 
2 -  मु0अ0स0 220 / 18 धारा 392 / 411 भादवि थानाको नानपारा बहराइच । 
3 -  मु0अ0स0 423 / 18 धारा 307 भादवि व 3 / 5 /8 गोवध निवारण अधिनियम थाना रूपईडीहा बहराइच । 
4 -  मु0अ0स0 54 / 16 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट थाना को० नानपारा बहराइच । 
5 - मु0अ0स0 1352 / 15 धारा 376 डी भादवि थाना को नानपारा बहराइच 
6-  मु0अ0स0 584 / 15 धारा 379 / 511 / 279 / 337 / 338 / 304ए / 420 / 468 / 471 भादवि थाना को० देहात बहराइच 
7-   मु0अ0सं0 436 / 15 धारा 379 भादवि थाना गिलौला श्रावस्ती 
8 -   मु0अ0सं0 613 / 13 धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नानपारा 
9 -  मु0अ0सं0 253 / 07 धारा 3 / 5 / 8 गौवध निवारण अधिनियम थाना कोनानपारा बहराइच।

No comments:

Post a Comment