गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर/पीलीभीत, उ0प्र0। क्षेत्र के ग्राम नौजलिया नकटिया में युवाओं द्वारा सूती मास्क का उत्पादन शुरू किया गया है।बहुत लोगों को नायलान मास्क को उपयोग करने में काफी समस्या आती है।कुछ लोगों को एलर्जी व सांस लेने में दिक्कत की समस्या होना भी सुना गया है।इसी समस्या को ध्यान में रखकर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने मिलकर सुती मास्क का उत्पादन शुरू किया है।उन्होंने बताया कि यह मास्क शुद्ध सुती कपड़े से बनाया गया है।जिसमें सादा व तिरंगा मास्क आदि भी उपलब्ध है।जोकि बेहद कम मुल्य पर उपलब्ध है साथ ही जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित भी कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment