ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। जिले के थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी रामप्रसाद 60 बर्षीय की लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई थी पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए रविवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जिसमे गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है वृद्ध परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़ा था दोनों भाई अपना घर बनाकर उससे अलग रहते है उसकी पत्नी की बीमारी के चलते लगभग बीस बर्ष पहले मौत हो गई थी उसके कोई संतान नही है वह घर मे अकेला रहता था पत्नी की मौत होने के बाद से वह अपने आप को दुनिया मे अकेला महसूस करने लगा जिससे मानसिक तनाव में रहता था कभी खाना बना लेता कभी भूखा ही सो जाता था शनिवार शाम को अपने घर के आंगन में चारपाई पर विस्तर व मच्छरदानी लगा कर लेट गया रात करीब दो बजे के आप पास कमरे में जाकर उसने अपनी लाइसेंसी बारह बोर की बंदूक से पेट मे गोली मार ली गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया गोली की आवाज सुन पड़ोस में रह रहे उसके भईया भतीजे दीवार से चढ़ कर कमरे में पहुचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मौत के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव के समशान भूमि में कर दिया है सूचना पर रविवार सुबह पहुची माधोटांडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है एक्सरे रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है पेट मे गोली लगने से उसका खून बाहर नही निकला जिससे उसकी मौत हो गई,मृतक के नाम गांव में आठ बीघा जमीन भी है उसकी मौत के बाद से घर सूना पड़ा है।

No comments:
Post a Comment