Thursday, May 28, 2020

हिरनों को कुत्तों ने नोचकर किया घायल, ग्रामीणों ने किया उपचार

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर (बहराइच) उ0प्र0। बुधवार तड़के भीषण गर्मी के मद्देनजर प्यास से ब्याकुल ,पानी की खोज में निकले दो हिरनो को गांव के कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया।एक हिरन की कुछ समय बाद मौत हो गयी जबकि दूसरे को इलाज के बाद वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
    मई की भीषण गर्मी और सूखे ताल तलैय्ये बेजुबान जानवरो के लिए जान लेवा साबित हो रहे है। बुधवार तड़के ग्राम परवानी पुरवा में दो हिरन प्यास बुझाने के लिए आबादी क्षेत्र में पहुंच गए।बेजुबान जानवरो को पानी तो नही मिला उल्टे गांव के कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया।कुत्तों ने दोनों हिरनों को नोंच नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।कुछ ग्रामीणों ने दौड़कर बेजुबानों को कुत्तों के हमलों से बचाया और वन विभाग को हिरनो के घायल होने की सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी लगभग पांच घंटे के बाद परवानी पुरवा पहुंचे तबतक एक हिरन ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।ग्रामीणों का प्रयास भी बेजुबान को बचा नही सका।एक घायल हिरन को वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय पशु चिकित्सालय ले गए।जहाँ इलाज के बाद हालत ठीक होने पर  घायल हिरन को पशु बिभाग ने वन विभाग के हवाले कर दिया।

No comments:

Post a Comment