Friday, May 22, 2020

अलविदा की नमाज बंजारन टांडा मस्जिद में सिर्फ पांच लोगों ने पढ़ी

असगर अली (NNI Coverage F O UP)
उत्तरप्रदेश/बहराइच। कोविड-19 के चलते संक्रमण से बचाव हेतु बंजारन टांडा के मुस्लिम समाज से महज पांच लोगों ने सब्र व अकीदत के साथ अलविदा की नमाज पढ़ी क्योंकी जब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे तभी कोरोना से लड़ सकते हैं। अब हर कोई यह समझ चुका है कि जब तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होगा तब तक कोराना नहीं भागेगा। यह बात बंजारन टांडा के मुसलमानों को नानपारा देहात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पीर गुलाम ने बताई फिर सभी ने सरकारी आदेशों पर अमल करते हुए अपने-अपने घरों में जोहर की नमाज अदा की और यह भी कहा जो सरकार का आदेश होगा उसका पालन करेंगे। इस बीच नानपारा देहात के प्रधानपति पीर गुलाम ने भी अपने ग्राम सभा नानपारा देहाती और क्षेत्र में सबसे कहा कि आप सरकार के आदेशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग अपनाकर ही नमाज पढ़ें और देश में चैन अमन की दुआ करें ताकि कोरोना वायरस से निजात मिल सके।
(पीर गुलाम, प्रधानपति नानपारा देहात, वि०क्षे० बलहा)

No comments:

Post a Comment