Monday, May 4, 2020

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बलहा ने रोजेदारों को खाद्यान्न देकर सहयोग किया

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के विधानसभा क्षेत्र 282 बलहा की पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी मनु देवी ने अपने आवास पर लॉक डाउन के चलते बेरोजगार हुए जरुरत मंद लोगों की रमज़ान माह को देखते हुए मदद की ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के चलते देश में तीसरी शिफ्ट में लागू लॉक डाउन के कारण सभी छोटे बड़ों का व्यपार बंद है इसका असर लोगों को आर्थिक रूप से भी काफी पड़ा है और मज़दूरी पेशा लोग इससे काफी प्रभावित हुए हैं अधिकतर गरीबों के पास खाने पीने की भी व्यवस्था नहीं रह गई है शासन प्रसासन के साथ ही जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही समाज सेवियों द्वारा जरुरत मंदों को खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है इसी कड़ी में आज बलहा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्यासी और कांग्रेस नेत्री मनु देवी ने अपने आवास पर जरुरत मंद लोगों को राशन के साथ ही नगद राशि देकर उनका सहयोग किया कांग्रेस नेत्री ने बताया कि उनके द्वारा कई दिनों से जरुरत मंद लोगों को खाद्यान्न के साथ ही नगद रूपये देकर उनका सहयोग किया जा रहा है और आगे भी यह कार्य चालू रहेगा।

No comments:

Post a Comment