Friday, May 22, 2020

स्वागत के बीच भूल गए सोशल डिस्टेंसिंग पढ़े लिखे अनपढ़

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। सामु०स्वा० केन्द्र नानपारा के अधीक्षक डा० चन्द्रभान द्वारा सामु०स्वा० केन्द्र नानपारा में कोरनटाइन होकर अपना कार्यभार ग्रहण करने पर सामु़०स्वा०केन्द्र नानपारा की कार्यवाहक अधीक्षिक डा० मीनाक्षी के नेतृत्व में डा० अविनाश‚ आर०के० विश्वास‚ पी०के० षुक्ला‚ चन्दन मिश्रा‚ कामरान बेग‚ शुएब अहमद‚ नीरज कुमार‚ अजय कुमार नानपारा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद उर्फ राजू सहित नानपारा के तमाम सम्मानित सदस्य और सामु०स्वा० केन्द्र नानपारा के कर्मचारियों ने डा० सी०बी०राम का गोयल चौराहे पर माल्यापर्ण एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हालांकि इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखाई दिए और गैरजिम्मेदाराना रहे।
डा० चन्द्रभान बहराइच जिले के पहला कोरोना पॉजीटिव मरीज की पुष्टि होने पर दिनांक 23-04-2020 से 06-04-2020 तक‚ 15 दिनों तक चित्तौरा स्थित कोविड हॉस्पिटल एल–1 में परिवार से अलग रह डयूटी की गई‚ तथा डयूटी के पश्चात दिनांक 07-05-2020 से 20-05-2020 तक कोरनटाइन रहे। डा० श्री राम को जिले में कोरोना योद्धा की भूमिका की मिशाल समझा जा रहा है‚ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सथ–िसाथ नानपारा वासियों का भी गौरव बढ़या है। आज जब वह नानपारा पहुचे तो अपने अधिकारी⁄कर्मचारियों तथा अन्य नानपारा वासियों से मिले‚ तो आखों में आसू दिखाई दे रहे थे। यही नही जब वह अस्पताल कैम्पस में पहुचे तो अपनों के बीच अपने आसुओं को रोक नही सके एवं फूट–फूट कर रोने लगें जब अन्त में मीडिया कर्मी द्वारा उनकी कोरोना योद्धा के रूप में उनका अनुभव जानना चाहा तो वह कैमरें के सामने भवुक होकर रो पड़े। डा० चन्द्रभान द्वारा अपनी डयूटी में कुल 22 कोरोना पॉजीटिव मरीजों का भर्ती किया गया, उनमें से 8 मरीजो को डिस्चार्ज करके उनके घर भेजा।

No comments:

Post a Comment