Monday, May 4, 2020

ग्राहक को जबरन बुलाने पर उपजा विवाद, मारपीट में एक की मौत

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। थाना क्षेत्र रिसिया में सोमवार सुबह खीरे बेचने के दौरान ग्राहक को एक दूसरे ठेले पर बुलाने की होड़ को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई।जब कि एक अन्य घायल है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर 9 लोगों पर गैर इरादतन हत्या, लाक डाउन उलंघन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
          थाना रिसिया अंतर्गत मकोलिया निवासी रफीउल्ला व कय्यूम ने अपने खेत खीरा बोया है।जिसे आस-पास के गांवों में बिक्री करते हैं। सोमवार सुबह रफीउल्ला के ठेले पर भीड़ को देखकर कय्यूम जबरन ग्राहकों को बुलाने लगा।इस बात का रफीउल्ला ने विरोध किया।जिसपर पर कय्यूम अपने भाई व पुत्रों के साथ पहुंचकर  मारपीट पर उतारू हो गए।इस दौरान लकड़ी की कड़ी से रफीउल्ला(44) के सिर पर वार कर दिया, जिससे सर फट गया।जबकि बीच बराव करने पहुंचे चून्हे(48) घायल हो गये। पुलिस ने मृतक के पुत्र जुबेर की तहरीर पर कय्यूम,मुनीर,हसीन,बली, सहित 9 लोगों के विरुद्ध 120,188,147,148,304,323,504, 506 की धाराओं में मामला दर्ज किया है। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment