Thursday, May 28, 2020

जंगल छोड़ गांवों में घुस रहे भालू ग्रामीणों ने खदेड़ा, खतरा बरकरार

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। जनपद के तहसील कलीनगर क्षेत्र के सामाजिक वानिकी गांव पिपरिया संतोष गांव में बुधवार तड़के गांव के दक्षिण दिशा में ग्रामीणों ने एक साथ दो भालूओ को देखा जिससे गांव में हड़कंप मच गया गांव वालों की भीड़ ने भालूओ को गांव से उत्तर दिशा में खदेड़ दिया पूरनपुर खटीमा हाईवे रोड पिपरिया संतोष चौराहे  से कुछ दूर आगे चोखापुरी मढ़ी की तरफ गांव पिपरिया निवासी रामस्वरूप गन्ने के खेत के सामने झाड़ी में छिप गया सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम गांव पहुची उन्होंने भालू को जंगल की ओर खदेड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन भालू झाड़ी से नहीं निकला सामाजिक वानिकी पीटीआर के लोगों ने झाड़ी में छुपे भालू  की घेराबंदी कर दी सामाजिक वानिकी पीटीआर की टीम ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी डीएफओ संजीव कुमार ने मौके पर पहुच कर मामले का जायजा लिया खुद टीम के साथ लगे रहे साथ ही साथ टीम को घेराबंदी कर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए क्षेत्र टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से ग्रामीणों के जंगल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन वन्यजीवों का जंगल से निकलकर गांव की ओर आना लगातार जारी है खतरनाक वन्यजीवों के द्वारा कई ग्रामीणों  की जान जा चुकी है लगातार  वन्यजीवों के जंगल से बाहर  निकलने से खतरा बना हुआ है तीन दिन पहले चादुपुर गांव में भालू निकला था सामाजिक वानिकी के अधिकारी  दिन भर गांव में जमे रहे थे सामाजिक वानिकी वन विभाग के लोग चांदूपुर में दिखाई दिये भालू को झाड़ी में छिपे भालू के होने का अनुमान लगा रहे हैं अय्युव हसन प्रभारी रेंजर सामाजिक वानिकी पूरनपुर ने बताया कि मंगलवार शाम को चोखापुरी मढ़ी चौराहे के निकट ईट भट्टे के पास एक साथ तीन भालू देखे गए थे ईट भट्टा पर काम कर रहे मजदूरों ने तीनो को जंगल की तरफ खदेड़ दिया था लगातार वन्यजीवों के जंगल से निकलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है कई बार वन्यजीवों के जंगल से बाहर निकलने पर वन विभाग सामाजिक वानिकी के लोगों के ऊपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था जिससे सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में माधोटांडा पुलिस को लगया गया था खुद एसएचओ शहरोज़ अनवर ने मौके पर पहुच कर निरीक्षण किया,इस दौरान सामाजिक वानिकी प्रभारी रेंजर अय्युब हसन अजमेर सिंह यादव सेक्शन अधिकारी कलीनगर, मुस्ताक अहमद बीट प्रभारी  रामभजन न्यूनतम वेतन सुरेश टाइगर ट्रैकर कंधई लाल,प्रदीप कुमार वन रंक्षक पीटीआर लालाराम वन दरोगा श्याम सिंह राम प्रसाद वाचर मैजूद रहे।

सामाजिक वानिकी डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि खटीमा मार्ग पर झाड़ी है जंगल से लगा हुआ ऐरिया है भालू को लोकेट कर लिया गया है झाड़ी में शांतिपूर्वक बैठा है एक ही भालू है सम्भवता वही भालू है तीन दिन पहले चादूपुर गांव से निकाला था इस समय वन्यजीव जंगल से भटक कर गांव की ओर जा रहे है हमारा प्रयास है कि उसको सुरक्षित जंगल पहुचाया जाये और जंगली जानवरों को कोई हानि न हो और जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको निकालने के लिए शाम को प्रयास करेंगे क्योंकि दिन में खेत खाली पड़े होने से विपरीत दिशा में जा सकता है रात में जंगल की ओर भेजा जायेगा।

No comments:

Post a Comment