कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/बहराइच, उ0प्र0। लखनऊ-बहराइच मार्ग को पार कर रहे वृद्ध दंपति को तेज रफ्तार पिकप ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को भोर करीब 5.30 बजे जरवलरोड थाने के ग्राम अट्ठैसा निवासी 77 वर्षीय अब्दुल रहमान, 65 वर्षीय किस्मतुल पत्नी अब्दुल रहमान व 7 वर्षीय मोहम्मद सहाब अपने घर के सामने आवश्यक कार्य से मुख्य मार्ग को पार कर रहे थे।
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकप सभी को रौंदते हुए भाग गई। इस हादसे में अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किस्मतुल व मोहमद साहब को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि मृतक के पुत्र सोहराब की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस मुकदमा दर्ज किया गया है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।

No comments:
Post a Comment