अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। KYC अपडेट करने के नाम पर 205000/-रुपये निकाल लिए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत अभियोग संख्या- 47/20 धारा 66c, 66d I.t act &406/419; 420/467/468, 471/411 ipc थाना कोतवाली देहात वादी - श्रवण शुक्ला पर पुलिस अधीक्षक बहराइच डा0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरी0 साइबर सेल श्री निखिल श्रीवास्तव व साइबर टीम के वर्क आउट व निर्देशन में 3 अभियुक्तों को अभिरक्षा में लिया गया है। दिनांक 30/05/2020 को कोतवाली देहात की पुलिस टीम द्वारा KYC अपडेट करने और टीम व्यूवर एप के माध्यम से पैसों की ठगी करने वाले तीन अभियुक्त सत्यम पुत्र निवासी थाना जिला रायबरेली, चंदन बाजपेई निवासी थाना जिला रायबरेली तथा संजय प्रकाश को बंजारी मोड़ पर जरवल की ओर जाने वाली रोड पर गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग सिमों से फोन कर KYC अपडेट करने बहाने उनकी बैंक डिटेल जान लेते हैं साथ ही बातों में उलझा कर उनकी मदद करने के बहाने उनके मोबाइल में “टीम व्यूवर” एप डाउनलोड करवा देते हैं इस से उनके मोबाइल पर अभियुक्तों का नियंत्रण हो जाता है;नियंत्रण पाने के पश्चात उस मोबाइल में संग्रहीत सूचनाओं के माध्यम से अपने शिकार के खाते से वे समस्त धनराशि निकाल लेते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-*
1- संजय प्रकाश पुत्र प्रमोद कुमार निवासी तिलेंडा थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली ।
2- चंदन बाजपेई पुत्र करूणा शंकर निवासी चंदा पुर थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली ।
3- सत्यम पुत्र मिश्रीलाल निवासी मंशापुरवा थाना शिवगढ़ जिला रायबरेली ।
*साइबर टीम :-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री निखिल श्रीवास्तव
2. उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह
3. आरक्षी प्रदीप गंगवार
4. आरक्षी रचित
5. आरक्षी नीरज सिंहन
*गिरफ्तारी टीम -*
कोतवाली देहात
1- निरीक्षक बी आर यादव
2- उपनिरीक्षक सुदामा सिंह यादव
3- आरक्षी मुकुल कुमार
4- आरक्षी सुरेंद्र सिंह
5- आरक्षी अर्जुन गौड़

No comments:
Post a Comment