Saturday, May 30, 2020

ट्रांस शारदा क्षेत्र में बिना मजदूरी के ही मिल रहा मनरेगा से भुगतान

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर/पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। पूरनपुर विकास खंड की 17 ग्राम पंचायतें शारदा नदी के पार हैं। यहां अधिकतर गांव बाढ़ प्रभावित है। लोगों के मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड भी होने हुए हैं। ग्रामीण परिवार का पालन पोषण करने के लिए बाहर मजदूरी करने जाते हैं। कई गांवों में रोजगार सेवकों की मिलीभगत से बाहर मजदूरी करने वाले को बिना पसीना बहाए ही उनके खाते में मजदूरी के रूप में पहुंच जाते हैं। इस धंधे में रोजगार सेवक का भी हिस्सा लेता है ग्रामीणों की मानें तो प्रभावशाली लोग घरों में ही बैठकर मजदूरी की दिहाड़ी चढ़ावा लेते हैं। मिलीभगत से से कई बच्चों केवी जॉब कार्ड बने हुए हैं। ग्राम पंचायत सचिवों की अनदेखी के चलते सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। खातों में भुगतान पहुंचाने के बाद एटीएम से भुगतान निकाल लिया जाता है। शारदा पार गांव होने के चलते अधिकारी कभी कबार ही गांव पहुंच पाते हैं। इस मामले में गांव के ही नितिन गुप्ता, सज्जाद अहमद, संदीप कुमार, चंदन पांडेय, विनोद कुमार, सेवाराम सुखदेव, सुभाष, हीरालाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र अफसरों को भेजा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर कार्रवाई की मांग की है। सही से जांच हो तो कईयों की गर्दने फंसना तय है।

No comments:

Post a Comment