राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जिले में सरकार के आदेश के बाद शराब की खुली दुकानों में सुबह से ही ओवर रेटिंग का खुला खेल जारी है । दुकानदार खुलेआम ओवर रेट पर शराब बेच रहे हैं शहर की भट्टियों पर क्वार्टर पर ₹20 रुपये ओवर रेट लिया जा रहा है जबकि हाफ पर ₹50 का अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है । वहीं यदि आप शराब की पूरी बोतल खरीद रहे हैं तो आपको ₹100 रुपये एमआरपी से ज्यादा देने पड़ेंगे गौरतलब हो कि सरकार द्वारा शराब की दुकानें सोमवार से खोलने का आदेश दिया गया है इतने दिनों के लॉक डाउन के दौरान शराब की किल्लत को देखते हुए भारी संख्या में लोग दुकान खोलते ही शराब खरीदने दुकानों पर पहुंच गए जिससे न केवल सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी । बल्कि सरकार के दिए गए नियमों की भी बखिया उधेड़ दी गई कई दुकानदारों से खरीददारों की बहस भी हुई बावजूद इसके खुलेआम और रेटिंग का खेल जारी है।

No comments:
Post a Comment