यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार "पंकज' के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना फरधान के अंतर्गत ग्राम मऊ दाउदपुर के पास बड़ी नहर में जल सत्याग्रह कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ₹ की रिहाई की मांग की लॉक डाउन का पूरी तरीके से पालन करते हुए कांग्रेसी 12:00 बजे से 3:00 बजे तक जल के अंदर रहे।
सह मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार "पंकज" ने बताया की यह जल सत्याग्रह आंशिक था आज 3 घंटे जल के अंदर रह कर हम लोगों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया है और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अविलंब रिहाई की मांग की है यदि सरकार ने हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया तो यह जल सत्याग्रह क्रमिक अनशन में तब्दील किया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ता बिना कुछ खाए पिए तब तक जल के अंदर रहेगा जब तक हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी की रिहाई नहीं हो जाती ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं कांग्रेसका हर कार्यकर्ता योगी सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार खड़ा है हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आपदा के समय जरूरतमंदों के लिए दिन-रात सक्रिय रहकर सबकी सहायता कर रहे थे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार उनके सेवा कार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाला जाना भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इस दौरान ललित मिश्रा जिला संयोजक सोशल मीडिया केके दीक्षित प्रदेश सचिव लेबर प्रकोष्ठ कामिल उस्मानी जिला अध्यक्ष युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तरुण शालू भीखमपुर प्रदीप यादव हर्ष अवस्थी आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment