सनोज गुप्त (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास एक बुजुर्ग का शव मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला। शव की पहचान सोहरौना गांव निवासी राधे भारती (60) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आशंका है कि यह बुजुर्ग साइकिल समेत अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया होगा।

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पानी बहुत कम है। बुधवार की सुबह लोगों ने नहर के पानी में बुजुर्ग का शव देखा। बगल में ही साइकिल पड़ी थी जिसमें सब्जी का झोला था। लोगों ने देखकर शोर मचाया। इसकी सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान सोहरौना गांव के राधे भारती (60) के रूप में हुई। राधे गांव-गांव घूमकर सब्जियों का पौधा बेचने और मजदूरी पर दवा छिड़काव करके जीवन यापन करता था।घरवालों ने बताया कि राधे मंगलवार की रात में घर नहीं लौटे थे। खोजबीन हो रही थी, इसी दौरान नहर में शव मिलने की सूचना मिली। इस संबंध में एसओ आरके यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया साइकिल से अनियंत्रित होकर नहर में गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।
No comments:
Post a Comment