Wednesday, June 24, 2020

गुलवान घाटी में शहीद जवानों को यादकर दी श्रधंजलि

मो0 शरीफ (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जिला पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अगुवाई में रविवार को ग्राम पंचायत लौकाही में कैंडल मार्च एवं शोक सभा का आयोजन हुआ भारत-चीन सरहद के गुलवां घाटी में शहीद हुए जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर गांव में मार्च निकाला गया इसके तत्पश्चात शोक सभा  का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लौकाही के परिसर में हुआ। सभी ने मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
सलमान खान एडवोकेट उच्च न्यायालय लखनऊ ने बताया की भारत चीन सरहद के गुलवा घाटी पर शहीद हुए जवानों की याद में मोमबत्ती जलाकर ग्राम पंचायत लौकाही में कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही कोविड-19 महामारी से बचने तथा मुल्क में अमन चैन कायम रखने की ईश्वर से प्रार्थना किया गया। श्री सलमान ने बताया कि कैंडल मार्च एवं शोक सभा कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के एस.आई.जी.डी. महोदय को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानअब्दुल कादिर खां, संयोजक सलमान खान अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ, प्रधानाध्यापक मोइनुद्दीन खान प्राथमिक विद्यालय लौकही, पूर्व प्रधान/पूर्व जिला पंचायत सदस्यआवेश अंसारी,रशीद खान सामाजिक कार्यकर्ता, संरक्षक प्रेम सागर, बलिराम ,मुनव्वर ,नजर मोहम्मद ,मोहम्मद करीमुल्ला ,पिंकू सिंह, कैलाश नाथ ,सफीक, अब्दुल वहीद खां, कमाल अहमद सहित सैकड़ों ग्रामवासीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment