Wednesday, June 17, 2020

न्यूज 18 इंडिया के एंकर के खिलाफ कार्यवाई की मांग

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। शहंशाहे हिन्दुस्तान हज़रत ख्वाजा ग़रीब नवाज़ अलैहिर्रहमा की शान मे की गई तौहीन पर आज तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री की क़यादत मे कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुँचकर एक ज्ञापन सौंपकर न्यूज़ 18 इण्डिया के ऐंकर अमीष देवगन के खिलाफ कार्यवाई की माँग की प्रतिनिधिमंडल मे हाफिज़ सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफरी के अलावा क़ारी मोहम्मद आदिल अजहरी,हाफिज़ मोहम्मद इरफान,हयात ज़फर हाशमी,ज़मीर खान,सैयद शाबान,आकिब बरकाती,शाहनवाज़ अन्सारी,यूसुफ मन्सूरी आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment