राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
नानपारा/बहराइच (उ0प्र0)। समाजवादी छात्र सभा के नि. प्रदेश सदस्य मोहम्मद शमीम अहमद के नेतृत्व में मोहल्ला नई बस्ती के लोगों ने आज एस.डी.एम. नानपारा राम आसरे वर्मा से मुलाकात कर के पुलिस चौकी राजा बाजार तहसील नानपारा नई ईदगाह रोड पर अनावश्यक नाला का निर्माण कार्य कराये जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र देकर जानकारी दिया और मो0 शमीम अहमद ने कहा नगर पालिका परिषद नानपारा द्वारा कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य गलत है जिससे की स्थानीय निवासी गणों को तकलीफ पहुंचने का अंदेशा है रास्ते में एक और नाली पहले से बनी हुई है जहां पर दूसरी नाली की कोई आवश्यकता नहीं है दूसरी तरफ नाली बना देने से रास्ते की चौड़ाई कम हो जाएगी या रोड राजा पुरवा मलंग पुरवा गांव तक जाती है जिस पर आए दिन भारी वाहन निकलते हैं जिससे रास्ते की चौड़ाई कम होने पर नाली टूटेगी और घरों के सामने जल भराव होगा और पहले से ही पाइपलाइन तथा टेलीफोन तार इसी तरफ पड़ा हुआ है बिजली का खंभा भी लगा हुआ है इस तरफ नाला बनाने से गंदा पानी भरेगा तथा बीमारी फ़ैलने का अंदेशा है क्योंकि आगे पानी जाने का कोई निकास नहीं और ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी नहीं गिरने देने की बात कही।
मोहम्मद शमीम अहमद ने एसडीएम नानपारा को प्रार्थना पत्र देकर अपील किया है कि जन भावनाओं को देखकर उक्त नाला निर्माण को रोक कर पुरानी नाली को नाला में तब्दील करने का आदेश दें बताते चलें कि यह नाला जब से निर्माण हो रहा है चर्चा में बना हुआ है क्योंकि इस कार्य को करवाने वाला ठेकेदार भूरी नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सरपरस्ती में इस नाला निर्माण कार्य में पुरानी ईंट और घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग कर रहा था जिसका खुलासा हमारे संवाददाता ने लोगों की शिकायत पर मौका मुआयना में उजागर किया था और इस बाबत एओ नगर पालिका परिषद नानपारा अशोक कुमार तिवारी से भी वार्ता की थी मामला सार्वजानिक हो जाने पर आनन फानन में पुराना ईंट हटाया जाने लगा था अब यह नाला निर्माण नानपारा देहाती और नगर पालिका परिषद की सीमा विवाद में फँस गया है अब यहाँ पर सोचनीय विषय यह है कि जब मोहल्ले के लोगों को इस नाले से आपत्ति है और उन्हें इस नाला निर्माण की आवश्यक्ता नहीं है तो फिर क्यों नगर पालिका प्रशासन शासन के धन का दुरूपयोग करने में लगा हुआ है जबकि कई अन्य मोहल्लों में जहाँ पर इस प्रकार के निर्माण की आवश्यकता है वहां पर निर्माण कार्य कराने में नगर पालिका प्रशासन क्यों दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है नगर के वार्ड नं 13 व 14 के साथ में सौतेला रवय्या नगर पालिका अध्यक्ष कर रहे हैं इन दोनों वार्डों में निर्माण कार्य की शख्त अवश्यक्ता है खड़ंजा ,नाली निर्माण की ज्यादा जरुरत है मगर इन वार्डों में कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है इससे नगर पालिका अध्यक्ष का दोहरा रवय्या उजागर हो रहा है जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में पालिकाअध्यक्ष को भुकतना पड़ सकता है।

No comments:
Post a Comment