सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा/बहराइच, उ0प्र0। नानपारा इकाई, बहराइच प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह जी की अध्यक्षता में एक बैठक गुड प्वाइंट नानपारा में हुई जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील नानपारा का अध्यक्ष डी पी श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री डॉक्टर शकील अंसारी एवं उपाध्यक्ष पद पर अतहर अली अजन को नामित किया गया। जिला अध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह जी ने तहसील अध्यक्ष को निर्देशित किया कि नानपारा के पत्रकारों की एक बैठक करके एक सप्ताह में तहसील इकाई का गठन करके अवगत कराएं उन्होंने कहा सभी पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर आपने दायित्व का निर्वहन करें राष्ट्र और समाज के हित में कार्य करें।



No comments:
Post a Comment