राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जिले की तहसील महसी ब्लाक तेजवापुर के ग्राम पंचायत कोडरी मे ब्राहम कुमार वीसी चलाते हैं जो बुबकापुर मरौचा इलाहाबाद बैंक से संचालित है। आज दिनांक 22/06/2020 को लगभग साम चार बजे बैंक मैनेजर विजय दीक्षित का फोन आया और वीसी को मैनेजर विजय दीक्षित ने फोन पर गाली देना शुरू कर दिया और अनेकों प्रकार की बातें कही जिससे वीसी ब्रहम कुमार की वीपी हाई हो गया और चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े तभी पास में मौजूद लोगों ने दौड़ कर उठाया वेहोसी के हालत में एक तख्त पर लिटा दिया।
वीसी को होस आनें उनसे बताया कि शाखा बुबकापुर मरौचा के इलाहाबाद बैंक के मैनेजर विजय दीक्षित कहते है कि किसानों का ग्रीन कार्ड जमा कराओ नहीं तों आप लोगों को वीसी पद से हटा दिया जायेगा और अगर जमा नहीं करा सकते हो तों अपने पास से दो दो लाख रुपये दो बुबकापुर शाखा में चार वीसी तैनात हैं सबसे दो दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं जिससे किसानों का ग्रीन कार्ड रिनिवल किया जा सके और बैंक का नाम हो। जहाँ एक तरफ महामारी कोरोना बीमारी फ़ैली हुई है लोगों के पास खाने तक को नहीं है ऐसी विषम परिस्थितियों में किसान कहाँ से अपना ग्रीन कार्ड जमा करें लेकिन मैनेजर अपने नाम के लिए वीसी को इतना डाँटा की हार्ट अटैक की नौबत आ गई।

No comments:
Post a Comment