कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। बीते सप्ताह कानपुर नगर के ब्लाक शिवराजपुर के ग्राम दुबियाना के मदन पाल सिंह (विकलांग) के घर आग लग जाने से उनकी सारी गृहस्थी नष्ट हो जाने की खबर मिली। खबर सुनकर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की अध्यक्षा ऊषा रानी कोरी जी अग्निकांड पीड़ित मदनपाल सिंह जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की और खाने के लिये खाद्यान्य सामग्री , कुछ कपड़े आदि देकर पीड़ित परिवार के आंसू पोछे और शासकीय सहायता दिलाए जाने का भरोषा दिया। वही दूसरी घटना बिल्हौर ब्लाक के ग्राम चौबिगही के अशोक सैनी पुत्र श्री राम चन्द्र सैनी के असामयिक निधन की खबर सुनकर जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी जी उनके गाँव चौबिगही पहुचकर शोकाकुल परिजनो से मिलकर अपनी सम्वेदना व्यक्त की, और भरोषा दिया कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार आपके साथ है।
तीसरी घटना चौबेपुर ब्लाक के ततारपुर गाँव के गल्ला व्यापारी अशोक कुरील के बीती दिवस असामयिक निधन की खबर सुनकर जिलाध्यक्ष ऊषा रानी कोरी जी ततारपुर गाँव जाकर शोकाकुल परिजनो से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी की ओर से अपनी सम्वेदना व्यक्त कर दुख मे उनके साथ खड़े होकर हर संभव मदद का भरोषा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ गया प्रसाद कटियार, मोहनीश कुमार एडवोकेट, प्यारे लाल कमल, केशव प्रसाद पाल, अरुण कुमार कमल आदि रहे।

No comments:
Post a Comment