Wednesday, June 17, 2020

सहकारिता मंत्री श्री वर्मा ने जनसंपर्क कर लोगों से जाना हाल

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल कस्बा में भाजपा नेता नवनीत कौशल के यहां रुककर आज सूबे के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा व उनके पुत्र कैसरगंज विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा ने भाजपा नेता नवनीत कौशल के यहां आये पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से क्षेत्र का हाल जाना एवं लोगों से #COVID19 से बचाव हेतु अपील की। सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने जनता से कहा आप सभी की जो भी समस्या हो मुझे बेहिचक बताऐ में उसका समाधान करूंगा मुझे आप लोगों ने ही मुझे चुनाव जीताया इस लिए मैं आप सभी के सुख दुःख में हमेशा तैयार हूं और रहुगा। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment