Thursday, June 18, 2020

बाइक के सामने मवेशी आने से बाइक का संतुलन बिगड़ा, पत्रकार जख्मी

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष एक्सीडेंट में जख्मी हो गए हैं जानकारी के मुताबिक पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष राशिद अली नानपारा कृषि उत्पादन मंडी समिति से बाइक द्वारा अपने आवास की तरफ बाइक से जा रहे थे कि एक गली में मोड़ पर अचानक एक गाय तेज़ी से भागती होई निकली और जिलाध्यक्ष की बाइक से आकर टकरा गई जिस कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई और जिलाध्यक्ष नीचे गिर गए जिससे उनके पैर में फैक्चर हो गया है जिनके एक निजी हड्डी चिकित्सक के यहाँ ले जाया गया और एक्सरे करने पर रिपोर्ट में फैक्चर निकला ज्ञात हो कि उसी स्थान पर सामने से भी एक बाइक आ रही थी दोनों बाइक सवार भी आपस में टकरा गए जिलाध्यक्ष के पैर में फैक्चर आया है साथ ही बाइक भी बुरी तरह से जर्जर हो गई जिलाध्यक्ष के जख्मी होने की जानकारी संघ के पत्रकारों को मिली तो सभी ने उनका कुशल क्षेम लिया और शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
राशिद अली, प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष 
बहराइच (उ0प्र0)

No comments:

Post a Comment