Friday, June 19, 2020

अपराधियों की जगह जेल में जबकि पीड़ितों के लिए खुलेंगे द्वार

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल रोड नवागत थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही जरवल कस्बा में ने किया फ्लैग मार्च लोगों को दिलाया सुरक्षा का अहसास, नवागत थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने कहा अपराधियों की जगह जेल में होगी। पीड़ित जनता के लिए उनके द्वार हमेशा खुले हैं । पीड़ित व्यक्ति किसी भी मिल सकता है वह मुझे फोन कर सकता है। समस्या का समाधान कराया जाएगा बच्चे महिलाओं की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इस मौके पर जरवल चौकी प्रभारी मोहम्मद अफजाल खान, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह कांस्टेबल दिलीप यादव कांस्टेबल सतवीर कुमार एवं जरवल रोड थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment