Saturday, June 20, 2020

बॉर्डर पर निगाहें गड़ाए पुलिस व एसएसबी के जांबाज योद्धा

यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश में इकलौता मार्ग गौरीफंटा जो इन दिनों नागरिको आवाजाही के लिए खुला है । गौरीफंटा कोतवाली में तैनात दरोगा शंखधर भट्ट सहित पुलिस महकमा पूरी निष्ठा,जिम्मेदारी के साथ अपने फर्ज को निभा रहे है ।लॉकडाउन के दौरान उत्तरप्रदेश का इकलौता  यूपी,नेपाल मार्ग गौरीफंटा बॉर्डर जो अभीतक खुला हुआ है जहां हजारों की संख्या में भारतीय और नेपाली नागरिक इधर से उधर अपने अपने स्वदेश लौटते है वहां की जिम्मेदारी पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बखूबी निभाई है जिसमे दरोगा शंखधर भट्ट का भी नाम शीर्ष पर आता है। इस खुले मार्ग सेशुक्रवार देर शाम तक 4193 नेपाली नागरिक भारत  अपने स्वदेश लौटे और नेपाल से 286 भारतीय नागरिक गौरीफंटा मार्ग से अपने वतन लौटे लगातार आवाजाही मे कोरोना योद्धा पुलिस,देश के जवान अपनी जिम्मेवारी निभा रहे है।

No comments:

Post a Comment