Monday, June 22, 2020

खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, फैली सनसनी

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
दुदही (कुशीनगर) उ0प्र0। जनपद के दुदही ब्लॉक के कोकिल पट्टी के निवासी एक युवक का शव शनिवार को अहिरौली में एक खेत मे पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त अनिल गोड़ पुत्र शारधा गोड़ के रूप में हुवा है। इसकी सूचना फैलने के बाद कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच किसी ने इसकी सूचना बिशुनपुरा थाने में दे दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से पेड़ से लटके युवक के शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर कहीं किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं पाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

No comments:

Post a Comment