Tuesday, June 23, 2020

रेलवे के खुले फाटकों पर अंडरग्राउंड लोवर ब्रिज में घपलेबाजी

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। तहसील नानपारा अन्तर्गत रेलवे विभाग ने हर रेलवे खुली फाटकों पर अंडरग्राउंड लोवर बिरज बना रही है जिसका ठेका लगभग १.५ करोड़ रुपए का है जिसमें अंडरग्राउंड आने जाने का रास्ता बनना है और लगभग १००मीटर के रास्ते को ऊपर से टीन सेड बनना है जिससे कि अन्दर पानी ना जाए और बरसात में पानी अन्दर न भरे पर नानपारा के गिरधर पुर के पास व भवनिया पुर टिकुरी और सभी जगह मानकों को अनदेखी के कारण अंडरग्राउंड रास्ते में पानी इस समय हल्की बारिश में भर जाने के कारण आना जाना लोगों का दुर्लभ हो रहा है तो बरसात में लोग किस तरह से आवागमन करेंगे। युवा वर्ग के नेता शिवा सोनी ने विभाग से इस बात को संज्ञान में ले कर हर रेलवे अंडरब्रिज की जांच कर के सुलभ रास्ते की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी ने बताया कि रास्ते में पानी भरने के कारण ट्राली निकलने में समस्या होगी अतः सभी अंडरग्राउंड की जांच हो।
मटेरा के पास कगगर, हाडा बसेहरी, भवनियापुर, गिरधर पुर और अन्य जगहों पर हुआ है निर्माण सभी में पानी भरा है।
गौरतलब है कि हाल ही में हाड़ा बसहरी के पास आकाश पुत्र विनोद कुमार वर्मा की मौत इसी रेलवे अंडरब्रिज में डूबने से हुई थी जो दुर्घटना काफी चर्चा का विषय बनी रही।

No comments:

Post a Comment