गौरव शर्मा (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। जिले मे थाना माधोटांडा में कोतवाल शहरोंज अनवर एवं एसएसआई एसके तिवारी द्वारा आज दिन सोमवार को कावड़ यात्रा के संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक शांति बैठक का आयोजन किया गया। शांति बैठक के दौरान कोतवाल सहरोज अनवर ने स्पष्ट शब्दों में बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर कोविड-19 संक्रमण के चलते सावन में कांवर यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। मंदिरों में किसी भी तरह से जलाभिषेक नहीं हो सकेगा तथा कोई भी पूजा पाठ का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं होगा। वही एसएसआई एसके तिवारी ने क्षेत्रवासियों से मुंह पर मास्क लगाने तथा कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शांति बैठक में पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत कलीनगर सुनील कटियार, छत्रपाल पूर्व प्रधान नवदिया, नसीम खान, जमुनिया तथा मैनाकोट चौकी इंचार्ज,एसआई नरेंद्र कुमार सहित तमाम सम्मानित क्षेत्रवासी तथा क्षेत्र के तमाम प्रधान लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment