पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड। सोशल मीडिया पर गलत खबर व अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी यह बात मुख्य पुलिस अधीक्षक पौडी दलीप सिंह कुवर ने एक परेश वार्ता में कही। मुख्य पुलिस अधीक्षक पौडी दलीप सिंह कुवर ने कहा कि जनपद गढ़वाल के होम कवारिनिटन के दौरान 21 जून को मुन्नी देवी की मृत्यु हो गई थी और उसी दिन शाम को मृतका के कोरोना सैपल लेने के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंपा गया था। 22 जून को उनके परिजनों व रिशतेदारों द्वारा देव प्रयाग घाट में मृतिका का अंतिम संस्कार किया गया। 26 जून को मृतिका मुन्नी देवी सैपल निगेटिव आया है लेकिन कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत खबरें व अफवाहे फैलाकर भ्रामक कार्य किया जा रहा है उनहोने ग्रामीणो से सोशल मीडिया पर गलत अफवाह न फैलाने की अपील की है और लापरवाही व गलतअफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए है।
दलीप सिंह कुवर, मुख्य पुलिस अधीक्षक पौडी

No comments:
Post a Comment