अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0) प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन शाखा नानपारा की बैठक गुड पॉइंट में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष डी पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने की। बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकारों के हित और शासन प्रशासन व पत्रकारों के तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर अध्यक्ष डी पी श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है इसलिए पत्रकारों का हित भी सर्वोपरि होना चाहिए उन्होंने कहा हम सभी पत्रकारों को एकजुट होकर निष्पक्ष तरीके से निर्भीक पत्रकारिता करनी चाहिए, लेखनी के महत्व को समझना चाहिए तथा समाज में निर्बल वर्ग की समस्याओं से शासन प्रशासन को निरंतर अवगत कराते रहना चाहिए ताकि समाज के सभी लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित होते रहे। महामंत्री - डॉक्टर शकील अंसारी ने कहा पत्रकार समाज का दर्पण है प्रशासन की प्रत्येक कार्यवाही जान को जोखिम में डालकर पत्रकार उजागर करते हैं देश में 25 मार्च 2020 से लगाए गए लॉकडाउन में भी सभी पत्रकारों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दायित्वों का निर्वहन किया है ऐसे में सभी पत्रकार बधाई के पात्र हैं, उन्होंने बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों से अनुरोध किया कि जिस तरह कोई पवित्र इंसान किसी गलत तथ्य के सामने नहीं झुकता है इसी तरह हमारी कलम भी नहीं झुकना चाहिए अपनी कलम को मजबूती प्रदान करें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतहर अली अज्जन ने कहा कि सभी लोग सर्वसम्मति से तहसील इकाई का गठन करें और पत्रकारों की एकता का परिचय दें। बैठक में सर्वसम्मति से तहसील उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती रामसखी वर्मा तथा सरफराज़ अहमद सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष पद पर महफूज अली राईनी, सह कोषाध्यक्ष पद पर डॉ सैयद अब्दुल खबीर, ऑडिटर पद के लिए अमन कुमार शर्मा को चुना गया।
इसके अलावा रघुवीर शरण , अय्यूब अंसारी, शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ,कृष्णा वर्मा ,शहाबुद्दीन खान, इरशाद अली, प्रकाश श्रीवास्तव ,बृजेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया उपस्थित सभी पत्रकारों ने समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए काम करते रहना संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment