कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
कानपुर, उ0प्र0। आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के प्रदेश चेयरमैन जावेद मोहम्मद खान की अगुवाई में भीषण बारिश में कलेक्ट्रेट पहुंचे जौहर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनता की मूलभूत समस्याओं से संबंधित मांगों का मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम को सौंपा। ज्ञापन प्रेषित करते हुए प्रदेश चेयरमैन जावेद मोहम्मद खान ने कहा कि मौजूदा महामारी के संकटकाल मे उत्पन्न आर्थिक संकट का संज्ञान यथाशीघ्र लिया जाए और इस कालखण्ड मे आर्थिक तंगी से जूझ रहे मध्यम और निम्न आयवर्ग के लोगों के लिए दया दिखाते हुए उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाने की अनुकम्पा करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि के आदेश को शासन द्वारा संज्ञान लिया जाए और समुचित कार्रवाई करते हुए आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को राहत दी जाए। हाशमी ने बिजली बिल माफ करने और युनिट अनुसार ही बिल वसूली प्रकिया अपनाने की मांग की। पेट्रोल डिजल की किमतों मे वृद्धि पर चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लगने वाले करो को हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में जावेद मोहम्मद खान, हयात ज़फर हाशमी, शिवेन्दु मिश्रा, नदीम सिद्दीकी, इमरान खान छंगा पठान, रईस अन्सारी राजू, मिन्टू अन्सारी आदि थे।


No comments:
Post a Comment