राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। क़स्बा नानपारा में जिला प्रसासन ने लॉक डाउन को देखते हुए बाज़ारों की दुकाने क्रमवार खोलने का आदेश दिया है ज़िला प्रसासन के आदेश के मुताबिक एक दिन बाएं साइड और एक दिन दाएँ साइड की दुकाने खोलना निर्धारित किया है आदेश के मुताबिक शोषल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन अनिवार्य है और दुकानों पर हैण्ड वाश और सेनिटाइजर रखना है और भीड़ बिलकुल भी नहीं लगानी है मगर क़स्बे के दुकानदार प्रसासन की अनदेखी करते हुए नियम विपरीत दोनों साइड की दुकाने खोल रहे हैं और न तो शोषल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है और न ही दुकानों पर हैण्ड वाश और सेनिटाइजर मौजूद रहता है क़स्बा में इतनी अधिक भीड़ दुकानों और मार्गों पर देखने को मिलती है कि इतनी भीड़ आम दिनों में नहीं रहती थी नानपारा में पैथालॉजी,डायग्नोस्टिक सेंटर वाले सबसे अधिक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं मगर स्थानीय प्रशासन इस तरफ बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा है ऐसा प्रतीक हो रहा है कि न तो दुकानदार और न ही आम जन कोरोना वायरस को लेकर गंभीर नहीं है ऐसे में कोरोना से जंग मुश्किल दिखाई दे रही है।

No comments:
Post a Comment