सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0)। क़स्बा नानपारा में वर्तमान समय में आवारा पशुओं गाय, सांड आदि का काफी आतंक बना हुआ है स्थानीय नगर पालिका प्रशासन अगर जब आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाती है तो सिर्फ गाय को ही पकड़ा जाता है और अगर सांड के बारे में कर्मचारियों से कहा जाता है तो उनका कहना होता है कि सांड को पकड़ने का ऊपर से आदेश नहीं हैं इस कारण सांड बेख़ौफ़ छुट्टा घूमते हैं जिस कारण आये दिन इनके हमले में कोई न कोई व्यक्ति जख्मी हो जाया करता है विगत माह पूर्व एक बिफरे सांड के कारण बायपास मंडी समिति चौराहे पर एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े थे उन पर हमला बोल दिया था और सांड उस बुजुर्ग को तब तक पटकनी देता रहा जब तक बुजुर्ग की जान न निकल गई पुरे क़स्बा क्षेत्र में हर मोहल्लों सड़कों पर दर्जनों आवारा पशुओं गाय और सांड घूमते रहते हैं और अपनी भूख को मिटाने के लिए कभी भी किसी समय भी किसी की दुकान और मकान में घुस जाया करती हैं और सब तहस नहस कर देते है और अगर कोई इनको भगाने की कोशिश करता है तो हमलावर हो जाया करती हैं खाशकर बुजुर्ग और बच्चों को इन आवारा पशुओं से खतरा बना रहता है दिनाक 17-6-2020 को पत्रकार कल्याण संघ(पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष राशिद अली कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थित अपनी फल मंडी से वापस पुरानी बाजार स्थित अपने घर जा रहे थे कि अचानक कई आवारा पशु गाय, को सांड दौड़ा रहा था कि अचानक जिलाध्यक्ष की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह अपना संतुलन खो बैठे और नाली निकारे सड़क पर गिर गए जिससे उन्हें काफी चोट आई और पैर में पीड़ा महसूस होई तो चिकित्सक को दिखाने पर पैर में फैक्चर निकला आवारा पशुओं की टक्कर से चोटहिल हुए जिलाध्यक्ष राशिद अली ने आवारा पशुओं को पकड़ने का सघन अभियान चलाए जाने हेतु नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू,अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी से वार्ता की साथ ही उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा को पत्र लिखकर आवारा पशुओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाए जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment