Wednesday, June 17, 2020

बैंकों में थर्मल स्क्रीनिंग, हाइवे पर ठेला लगाने पर होगी कार्यवाही

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जरवल चौकी प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अफजल खान ने कोरोना वायरस से बचव व सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन कराने हेतू जरवल के सभी बैंकों में जाकर लोगों से अपील की।
जरवल कस्बा के बैंकों में भ्रमण कर लॉकडाउन के स्थित का जायजा लेते हुए कस्बा/क्षेत्र में पैदल गस्त कर बैंक,आदि को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा डियूटीरत अपने सभी कांस्टेबलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। कहा गया कि सभी नगर की सभी दुकानों पर कड़ी निगाह रखें सोशल डिस्टेंडिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, गली चौराहों पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठा ना होने दें  भीड़ को देखते ही तुरंत  मुझसे संपर्क करें। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जो बगैर मार्क्स दुकान पर बैठेगा व कोई भी व्यक्ति बगैर मार्क्स मिलेगा उस व्यक्ति से शासन निर्देशानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। जरवल चौकी प्रभारी क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च कर नगर का भ्रमण किया जा रहा है इस दौरान कस्बा/क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केन्द्र, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, फल, सब्जी आदि के दुकानदारों से सामाजिक दूरी का पालन करने तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु ग्लब्स आदि का प्रयोग करने की हिदायत दी जा रही है।इस मौके पर कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह कांस्टेबल संजीत कुमार भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment