ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
नानपारा, बहराइच (उ0प्र0) पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुण चंद्र द्विवेदी के विगत दिवस हुए स्थानांतरण के बाद क्षेत्राधिकारी नानपारा के पद पर आए नवागत क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने पत्रकारों से एक मुलाकात में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा पीड़ित व्यक्ति की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा इस संबंध में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है की जो भी समस्या लेकर उनके पास आए उसका निस्तारण 24 घंटे के अंदर करके अवगत कराया जाए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष कोई समस्या लेकर आता है तो उसे संबंधित थाने को आदेशित निर्देशित किया जाएगा जिस पर अभिलंब कारवाही आपेक्षित होगी यदि थानेदार की शिकायत मिलती है तो इसको भी प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment