सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। क़स्बा निवासी पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष राशिद अली का हालचाल लेने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता,समाजसेवी,पत्रकार उनके आवास पर पहुँचें और मवेशी के कारण जख्मी हुए जिलाध्यक्ष का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ज्ञात हो कि पत्रकार कल्याण संघ जिलाध्यक्ष राशिद अली विगत दिनों आवारा सांड की टक्कर से जख्मी हो गए थे जिससे उनका पैर फ्रेक्चर हो गया साथ ही कमर आदि जगहों पर भी चोट आई थी जिसकी जानकारी पाते ही विभिन्न राजनेता,समाजसेवी,पत्रकार उनके आवास पर पहुँच कर हाल चाल ले रहे है। श्री अली के आवास पर नगर पालिका परिषद नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल मोईद राजू,मदर टेरेसा फाउंडेशन के तहसील क्षेत्र अध्यक्ष व पत्रकार सरफराज अहमद,पत्रकार डॉ अब्दुल खबीर,मुस्लिम महासभा के सोएब अहमद,मदर टेरेसा फाउंडेशन के मंडल सचिव डॉ मोहम्मद रफ़ी,मदर टेरेसा फाउंडेशन के बहराइच शहर अध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर खान,उपाध्यक्ष अफ़ज़ाल अहमद,नानपारा नगर अध्यक्ष मदर टेरेसा फाउंडेशन नसीम अहमद,शाहिद अली खान,पत्रकार सुधांशु,पत्रकार आनंन्द गुप्ता,पत्रकार अज़ीज़ अहमद एडवोकेट,पत्रकार इहसाम मलिक पहुँचे और जिलाध्यक्ष का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की साथ ही मुस्लिम महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंसार अल्वी ने गाजियाबाद से,शिक्षा मित्र संघ के संरक्षक गाजी इमाम आला,समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान,सपा महिला राष्ट्रीय नेत्री शाइस्ता परवीन, बलहा कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्यासी मनु देवी, मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान,मुस्लिम महासभा के प्रदेश प्रभारी हाजी नाज़िम खान, आदि ने फोन कर श्री अली का हालचाल लिया और उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ की है।

No comments:
Post a Comment