Wednesday, June 17, 2020

ओवरब्रिज के निकट रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)।जनपद बहराइच के थाना जरवल रोड के लखनऊ गोरखपुर रेल प्रखंड पर कुड़वा ओवरब्रिज के निकट अज्ञात ब्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। मृतक के चेहरे पर घाव है पुलिस ने मालगाड़ी से टकराकर मौत होने की शंका जताई है।
          जरवल रोड के लखनऊ गोंडा रेल प्रखंड पर कुड़वा ओवर ब्रिज के निकट रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को सुबह एक अज्ञात शव मिला है  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी हुई है किंतु अभी तक पहचान नहीं हो पाई है मृतक की उम्र  50 वर्ष  तथा उसके शरीर पर सफेद  कमीज व गमछा है।
        प्रभारी निरीक्षक थाना जरवल रोड बृजेंद्र पटेल ने बताया है कि एक ब्यक्ति का शव मिला है जो अभी तक अज्ञात है मालगाड़ी से टकराकर मौत होने का मामला सामने आया है शव की शिनाख्त  कराई  जारही है शीघ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

No comments:

Post a Comment