Sunday, June 28, 2020

लखनऊ बहराइच हाईवे पर पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। कोविड-19 के चलते जरवल चौकी प्रभारी मोहम्मद अफजाल खान जरवल में रोज कर रहे फ्लैग मार्च,बढ़ते अपराध को मद्दे नजर रखते हुए जरवल चौकी प्रभारी मोहम्मद अफजाल खान  रोज जरवल कस्बा के सभी वार्डों में नजर आ रहे है।जरवल कस्बा के लखनऊ बहराइच हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान में,दो से अधिक बाइक पर बैठे हुए लोगों का व बगैर हेलमेट, कागज ना दिखा पाने वाले लोगों का किया गया चालन।वाहन स्वामियों से 5500 रुपए का शुल्क वसूल की गई। अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यों से पहचाने जाने वाले चौकी प्रभारी मोहम्मद अफजाल खान जरवल चौकी में सभी ड्यूटीरत पर लगे पुलिसकर्मियों  को नगर के सभी क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहने की हिदायत दी।
*जरवल में अपराध की रोकथाम के लिए कर रहे हैं रोज फ्लैग मार्च-चौकी प्रभारी*
अनलॉक 1 के दौरान जारी गाइडलाइन का पालन न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कर रहे हैं कार्यवाही। इस मौके पर कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह कांस्टेबल, कांस्टेबल संजीत कुमार,कांस्टेबल अजय यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल सतवीर कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment