Thursday, June 18, 2020

नवागत कोतवाल के आते ही नियम विरुद्ध दुकानों पर गिरी गाज

डी०पी०श्रीवास्तव/प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage प्रतिनिधि)
बहराइच/नानपारा, उ0प्र0। नवागत कोतवाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव फूल फॉर्म में दिखाई पड़े। मय फोर्स भौतिक सत्यापन के बहाने निकले कोतवाल ने शोसल डिस्टेंस के साथ नियम सयंम का पाठ पढ़ाया। वाराणसी के मूल निवासी इससे पहले बहराइच सदर का चार्ज संभाल चुके है। लगभग पत्रकारों से मुखातिब प्रभारी ने कहा कि इस समय महामारी का दौर चल रहा है ऐसे में लोगो को नियमो का कड़ाई से पालन करना है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है।  भ्रमण के दौरान उन्होंने सुरक्षा का एहसास कराया, उम्मीद है कि कानून के मुताबिक लोगों को पटरी पर लाना उनकी कार्यशैली सूची में सबसे ऊपर रहेगा। उन्होंने नगर का भृमण कर अपने नेतृत्व में अभियान चलाकर कई बिना मास्क व नियम विपरीत चल रही बाइको का चालान कराया। इस दौरान क्राइम प्रभारी संजय गुप्ता,अनुज त्रिपाठी,एसआई रंभा गुप्ता,कल्पना सिंह,गोपाल तिवारी, शैल कांत उपाध्याय, अनिल यादव सहित समस्त स्टाफ व पुलिस बल मौजूद रहा।
देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव (कोतवाल थाना नानपारा)

No comments:

Post a Comment