Monday, June 22, 2020

दो मासूमों के ऊपर गिरी दीवार, दोनों घायल, घर में कोहराम

गौरव शर्मा (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
पीलीभीत, उ0प्र0। जिले के पूरनपुर में खेल रहे दो मासूमों के ऊपर अचानक मिट्टी से बनी दीवार भरभरा कर गिर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को थाना सेहरामऊ के ग्राम जगतपुर में बारिश के बाद खिली धूप में खेल रहे दो मासूम बच्चों पर कच्ची दीवार का मलबा गिर गया। इसमें खेल रहे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूमों के दबने से चीख-पुकार मच गई। काफी मशक्कत के बाद मलवा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। दीवार के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल अमरीश की 4 वर्षीय पुत्री आरवी मनोज श्रीवास्तव के 5 वर्षीय बेटे साजन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment