Friday, June 19, 2020

बिन मास्क चल रहे लोगों पर कार्यवाही, काटा गया चालान

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। कोरोना महामारी के दृष्टिगत जनपद भर में हुए लॉकडाउन में रोक के बावजूद भी लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान अथवा घर से बाहर निकलने पर मास्क ,गमछा ,रुमाल या दुपट्टा से मुंह ना ढकने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का  पालन न करने वालों के विरुद्ध जरवल चौकी प्रभारी मोहम्मद अफजाल खान द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जरवल पुलिस द्वारा नगर में घूम घूमकर लोगों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है।
इसी अभियान के क्रम में दिनांक 18 जून 2020 को बिना मार्क्स लगाने वालें व सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया तथा जरवल चौकी प्रभारी मोहम्मद अफजाल खान ने लोगों से अपील की घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस मौके पर कांस्टेबल सतवीर कुमार कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल संजीत कुमार भी रहे मौजूद।

No comments:

Post a Comment