पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
देहरादून/डोईवाला, उत्तराखंड। केंद्र की उड़ान योजना के तहत जल्द ही टिहरी और श्रीनगर भी हेली सेवा से जुड़ जाएंगे। केंद्र ने पवन हंस एविएशन को संचालन की अनुमति दी है। जौलीग्रांट से टिहरी के लिए 2903 रुपये प्रति यात्री और जौलीग्रांट से टिहरी, श्रीनगर होते हुए गोचर का किराया लगभग 8700 रुपये होगा।
प्रदेश में उड़ान योजना के तहत पिछले साल देहरादून से पिथौरागढ़, पंतनगर, चिन्यालीसौड़ और गोचर के लिए हेली सेवा शुरू की गई थी। योजना के दूसरे चरण में केंद्र ने टिहरी, श्रीनगर के लिए भी हेली सेवा के संचालन के अनुमति दे दी है। जौलीग्रांट से टिहरी-श्रीनगर-गोचर का रूट तय किया गया है।


No comments:
Post a Comment