कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच कैसरगंज तहसील मुख्यालय पर स्थापित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में नवअगंतुक सीओ अरुण चंद्र के पहुंचने पर पत्रकार पड़ित - अशोक मिश्र "अन्ना भैय्या" के नेतृत्व में कैलाश नाथ राना "पत्रकार" जरवल,अजय कुमार वर्मा "पत्रकार" कैसरगंज तहसील मुख्यालय पहुंचे।
सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार पंडित अशोक मिश्र "अन्ना भैय्या" ने नवअगंतुक अरुण चन्द्र पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज को मां भारती का चित्र सप्रेम भेंट करते हुए अंग वस्त्र भेंटकर श्री त्रिपाठी जी को सम्मानित किया। उसी क्रम में कैलाश नाथ राना पत्रकार जरवल ने "श्रीमद् भागवत गीता" देकर स्वागत अभिनंदन किया एंव पत्रकार अजय वर्मा ने शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद का चित्र भेंट कर कैसरगंज की पावन धरती पर पधारने हेतु सीओ कैसरगंज स्वागत अभिनंदन किया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अवगत कराते हुए अरुण चन्द्र पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज ने कहा कि मेरे सर्किल में चार थाने आते हैं। सभी थाना प्रभारियों को गांव में रात्रि गस्त तथा नुक्कड़ चौराहे पर चेकिंग करके चेहरे पर मास्क लगाने हेतु आम जनता को प्रेरित किया जा रहा है। तथा विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश का अनुपालन भी कराया जा रहा है। अथवा अनुशासनहीनता करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। और दंडात्मक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी, इसलिए सभी लोग सरकार के बताए हुए नियमों का पूर्ण तरीके से पालन करें।

No comments:
Post a Comment