यूसुफ अंसारी (NNi Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर (खीरी) उ0प्र0। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, गैंगस्टर्स एवं माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम स्वयं पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम के नेतृत्व में थाना मैलानी क्षेत्र निवासी शातिर शराब माफिया,हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर वेद प्रकाश उर्फ वेदू, जिसके विरुद्ध पूर्व से लूट, डकैती, गैंगेस्टर, हत्या का प्रयास आदि जघन्य अपराधों के करीब 36 मुकदमें पंजीकृत हैं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 1 करोड़ की संपत्ति जब्तीकरन की कार्यवाही प्रचलित है, के घर पुलिस द्वारा दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण में प्रयुक्त किये जाने वाले पक्के निर्माण को नष्ट कराया गया तथा मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, जनरेटर आदि जब्त किये गये। साथ ही उसके इस कारोबार में सहयोग करने वाले उसके दामाद रोहित सिंह पुत्र सुनील सिंह तथा पुत्र व अर्जुन पुत्र वेद प्रकाश उर्फ वेदु को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये तथा भारी मात्रा में लहन मौके पर नष्ट किया गया।

No comments:
Post a Comment