अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
मिहींपुरवा/बहराइच, उ0प्र0। मंगलवार को हुई तेज बारिश के चलते हाईटेंशन तार से घर में उतरे करंट की चपेट में आने से मिहींपुरवा निवासी दो व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। मंगलवार को दोपहर करीब 11 बजे मिहींपुरवा के चिकमंडी निवासी इलियास पुत्र कादिर 55 वर्ष परिवारजनो के साथ अपने घर में मौजूद थे बारिश के दौरान किसी कार्यवश वह अपने घर के आंगन में लगे नल पर पानी लेने पहुंचे कि तभी हाईटेंशन तार से उनके घर में उतरे करंट की चपेट में आ गये ससुर को करंट लगा देख उन्हे बचाने पहुंचा उनका पुत्र मोनू पुत्र इलियास उम्र 34 वर्ष तथा उनकी बहू शाकरुन पत्नी इश्तियाक 30 वर्ष को भी करंट ने अपने प्रभाव में ले लिया।
गयारह हजार के भयावह करंट की चपेट में आने से तीनो व्यक्ति बुरी तरह झुलस गये। आस पड़ोस के लोगो ने सभी घायलो को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने चिकमंडी निवासी इलियास पुत्र कादिर एंव उनकी बहू शाकरुन पत्नी इश्तियाक को मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएचओ जएन शुक्ला ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु भेजा। मोहल्लावासियों ने बताया कि मृतक के घर के पास विधुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जहां तक हाईटेंशन लाइन आयी हुयी है बारिश के चलते वहीं से हाईटेंशन तार का करंट मृतक के घर व नल तक पहुंच गया।
*मिहींपुरवा कस्बे में कई स्थानोमें घर के ऊपर से गुजरी है हाईटेंशन के तार*
ग्रामीणो ने बताया कि कि विगत कई वर्षो से मिहींपुरवा के कई मोहल्लो में लोगो के घरो के ऊपर से हाईटेंशन के तार गुजरे हुये है जिसे हम लोग हटवाना चाह रहे है इसके बाबत विधुत विभाग से कई बार इन तारो को आबादी क्षेत्र से हटाने का अनुरोध किया गया है किंतु अभी तक इस पर विधुत विभाग ने कोई कार्यवाही नही की है।

No comments:
Post a Comment