पार्वत रावत (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
ऋषिकेश, उत्तराखंड। गंगा किनारे खेलते हुए अचानक संतुलन बिगड़ जाने पर 5 वर्षीय बच्ची फिसल कर गंगा में बही जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनि की रेती क्षेत्रान्तर्गत स्वामी नारायण स्नान घाट पर दोस्तो के साथ खेलने आयी मीनाक्षी उम्र लगभग पाँच वर्ष पुत्री दीपक निवासी मधेपुरा बिहार, हाल निवासी चंद्रेश्वर नगर स्वामी नारायण घाट के किनारे शाम लगभग पाँच बजे अपने साथियों के साथ खेल रही थी इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह गंगा में बह गई।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आर0के0 सकलानी व कैलाश गेट पुलिस चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन बच्ची का पता नहीं चल सका, थानाध्यक्ष आर0के0 सकलानी ने बताया कि जल पुलिस द्वारा रेस्क्यू चलाया गया है पर अभी बालिका का शव नही मिल पाया, बालिका के माता पिता मजदूरी करते है और ऋषिकेश में किराए पर रहते है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि शनिवार को दुबारा बच्ची का खोज अभियान चलाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment