यूसुफ अंसारी (NNI Coverage जिलाब्यूरो)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर शहर के मदरसा अशरफुल उलूम के छात्र मोनिस (14) ने एक ऐसी एटीएम मशीन बना कर तैयार की जोकि दफ़्ती से बनाई गई है और उसको बनाने में मात्र तीस से चालीस रूपए की लागत आई है।
बताते चले कि लखीमपुर शहर के थरबरनगंज निवासी मोहम्मद मोनिस शहर के मदरसा अशरफुल उलूम के छात्र है जिन्होंने अपने हुनर के दम पर एक ऐसी एटीएम मशीन बना कर तैयार की है जोकि दफ़्ती से तैयार हुई है। छात्र मोनिस ने बताया कि उनको इसे तैयार करने में मात्र तीस से चालीस रूपये की लागत आई है। मोनिस ने बताया कि उनको बचपन से ही नई नई चीज़े बनाने का शौक़ है। उनके इस एटीएम मशीन को बनाने में घर वालों ने भी खूब सहयोग किया है। मोनिस ने बताया कि उनका सपना हर फन को हासिल करना है। मोनिस द्वारा बनाए गए एटीएम से उनके मोहल्लेवासी भी खासे ख़ुश है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।


No comments:
Post a Comment