Monday, July 13, 2020

मदरसा रजविया अहसनुल मदारिस जूनियर हाईस्कूल हिदायतनगर लखीमपुर

मुन्ना खान (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। कोरोना के खिलाफ जंग मे मदरसा रजविया अहसनुल मदारिस जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधन ने सराहनीय कदम उठाया है। प्रबंधन ने मदरसे मे पढ़ने वाले बच्चों की अप्रैल मई  व जून कुल तीन माह की फीस माफ कर दी है।प्रबंधन की इस पहल से मदरसे मे पढ़ने वाले बच्चों के माता- पिता को राहत मिली। मदरसा प्रबंधक ने बताया की कोविड - 19 के कारण विगत 3 माह से लोगों का काम बन्द है जिसकी वजह से लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मदरसा प्रबंधन ने मदरसे मे पढ़ने वाले बच्चों की तीन माह की फीस न लेने का निर्णय लिया है। और नये सत्र 2020-21 मे प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा। उनका प्रवेश नि शुल्क होगा।

1 comment: