Wednesday, July 15, 2020

शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

मो0 नसीम (NNI Coverage संवाददाता)
मझगईं/खीरी लखीमपुर, उ0प्र0। जिला लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली की मझगई चौकी क्षेत्र के गांव बेला कलां निवासी रामगुलाम की 24 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी ने बीती रात करीब एक बजे कमरे में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. जान कारी होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया । पति रामगुलाम ने इसकी सूचना पत्नी के मायके पलिया दी, मायके वालों के पहंचते वहां चीख पुकार मच गई । मृतका के घरवालों ने पति रामगुलाम पर पुत्री को मार डालने का आरोप लगा कर उसकी लात घूसो से जमकर पिटाई कर दी  । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मझगई चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह ने मृतका के पति को  बचा थाने पहुंचाया ।  ऊधर मृतका के मामा ने पति समेत चार लोगों पर दहेज़ की खातिर मार डालने का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी है । चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह ने शव को शील कर पीएम के लिए भेजा । मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी उसकी गोदी में एक वर्ष का व एक चार वर्ष का मासूम बच्चा है ।ग्रामीणों के अनुसार पति शराब पीने का था आदी पत्नी शराब पीने से करतीं थी मना । इसी को लेकर अक्सर होता था झगड़ा जिससे तंग आकर महिला ने मासूम बच्चों की भी परवाह न कर मौत को गले लगा लिया ।

No comments:

Post a Comment