राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद के आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा प्रसासन छुट्टा जानवरों पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित हो रहा है ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद में छुट्टा जानवर गाय, सांड,कुत्ता,सुवर,आदि भारी संख्या में इधर उधर घुमा करते हैं और अक्सर देखने को यह भी मिलता है कि बिफराये सांड आपस में लड़ाई झगड़ा किया करते हैं जिसकी चपेट में आकर राहगीर भी चोटहिल हो जाया करते हैं विगत माह एक सांड ने क़स्बे के बायपास चौराहे पर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को पीट पीट कर मार डाला था जिस कारण नगर वासियों में अभी तक दहशत वायाप्त है आये दिन यह आवारा पशुओं के कारण कोई न कोई चोटहिल हो जाया करता है और आवारा पशु किसी न किसी की दुकान और मकान में घुस जाते हैं और काफी नुकसान भी कर देते हैं और अगर कोई भागने की कोशिश करता है तो यह आवारा पशु हमलावर भी हो जाते हैं मगर नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की बात कहना सिर्फ हवा हवाई ही है पुरे नगर में सैकड़ों की तादाद में आवारा पशु घुमा करते हैं मगर इस पर नगर पालिका प्रशासन कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है।

No comments:
Post a Comment